फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल की महिला डाक्टर समेत चार कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना पाजिटीव युवक के गांव भौरहीं में थर्मल स्कैनिंग जांच करती चिकित्सकीय टीम ।चुनार में - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला अस्पताल में कार्यरत महिला डाक्टर की रिपोर्ट गुरुवार को पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया। गुरुवार को महिला डाक्टर समेत चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाक्टर व अन्य को सेम्फोर्ड स्कूल के आईसोलेशन में भर्ती कराकर परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया। महिला अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराकर अस्पताल को बंद कर दिया गया। डाक्टर के मोहल्ले को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया। जिले में संक्रमित की संख्या बढ़ कर 55 हो गई है। अब तक 40 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित के बढ़ने और एक की छ़ुट्टी होने पर एक्टिव केस 14 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को सीखड़ के विदापुर में तीन, हलिया में एक और विंध्याचल तीर्थ पुरोहित के परिवार के दो लोगों समेत छह पाजिटिव मिले थे। सोमवार को चुनार के महमदपुर गांव में कोरोना संक्रमित महिला मिली। मंगलवार को छानबे ब्लाक के अघवार और बुधवार को चुनार के भौरही गांव संक्रमित मिले। गुरुवार की शाम केे जिला महिला अस्पताल के महिला डाक्टर समेत तीन की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि 14 जून को महिला अस्पताल के 50 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें एक महिला डाक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाकी अन्य 49 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला डाक्टर को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। परिवार के पांच सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा सीखड़ ब्लाक के बगहा निवासी युवक और सिटी ब्लाक के बीरशाहपुर गांव निवासी युवती की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। युवक दिल्ली और युवती नोएडा से लौटे थे। दोनों ने 15 जून को मंडलीय अस्पताल आकर जांच कराया था। उनको आईसोलेशन में भेजा गया। बीरशाहपुर निवासी युवती मिशन कंपाउंड में किराए के मकान में रहती है। डाक्टर के संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जाएगा। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि डाक्टर के निवास स्थान को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया है।
..................................................
जिला महिला अस्पताल तीन दिन के लिए बंद
मिर्जापुर। जिला महिला अस्पताल की डाक्टर के पाजिटिव आने के बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया है। महिला अस्पताल के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। महिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल में आपेरशन और नार्मल डिलीवरी के प्रसुता के सात नवाजत एसएनसीएयू में भर्ती है। प्रसुता और बच्चों को मिलाकर कुल 45 लोग अस्पताल में भती है। प्रसुताओं को अलग रखकर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उनकी भी जांच की जाएगी। तीन दिन तक अस्पताल बंद रहेगा। आने वाले प्रसुताओं को 100 बेड के मैटर्निटी विंग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

.........................................
संक्रमित डाक्टर ने नौ का किया था आपरेशन
मिर्जापुर। महिला अस्पताल की संक्रमित डाक्टर मंगलवार और शुक्रवार को आपरेशन करती थी। अन्य दिनों उनकी ओपीडी चलती थी। रविवार को भी हर डाक्टर की ड्रयूटी लगती है। इस रविवार के मंजू लता की ड्यूटी थी। उन्होंने आपरेशन किया था। मंगलवार को भी उन्होंने आपरेशन किया था। दो दिनों में उन्होंने नौ आपरेशन किया था। इन नौ लोगों को अलग वार्ड में भर्ती कर क्वारंटीन किया गया है। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके आलावा ओपीडी में भी डाक्टर से मिलने वाले महिलाओं की जांच की जाएगी।
..............................
बिना ट्रैवल हिस्ट्री के तीसरा मामला, नगर का दूसरा
मिर्जापुर। महिला अस्पताल की डाक्टर के संक्रमित होने पर प्रश्न यही खड़ा हो रहा है कि आखिर वो संक्रमित कैसे हुई। बीते दिनों वह वाराणसी गई थी। इसके आलावा वो बाहर कहीं नहीं गई। ऐसे में उनकें संक्रमित होने को लेकर चर्चा यही है कि आखिर वो संक्रमित कैसे हुई। जिले में यह तीसरा और नगर का दूसरा मामला है। जिसमें बिना ट्रैवल हिस्ट्री के कोई संक्रमित हुई है। इससे पहले विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित की रिपोर्ट संक्रमित आई थी। जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। उससे पहले सिटी ब्लाक के खजुरी गांव में एक युवती संक्रमित आई थी।
...............................
तीर्थ पुरोहित की छुट्टी
मिर्जापुर। विंध्याचल के तीर्थ पुराहित की रिपोर्ट 10 जून को पाजिटिव आई थी। पाजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया था। उनके परिवार के 22 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। चार दिन बाद उनकी मां और भाई की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। परिवार के अन्य सदस्य की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। तीर्थ पुरोहित की दूसरी रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आने पर उनको सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई।
...............................
डीएम के आदेश के बाद भी नहीं सील हुआ एरिया
मिर्जापुर। महिला अस्पताल की डाक्टर नगर के विजयपुर कोठी में रहती है। घर पर भी वह मरीजों को देखती है। डीएम ने उनके घर के आस-पास के एरिया को हाट स्पाट घोषित करते हुए सील करने का निर्देश दिया, पर देर शाम तक एरिया को सील नहीं किया गया था। वहीं महिला डाक्टर ने बताया कि वह सरकारी आवास में रहती थी। विजयपुर कोठी नगर का सबसे पास इलाका है। विजयपुर कोठी कालोनी के मार्ग के पास कचहरी और कलेक्ट्रेट भी पड़ता है। विंध्याचल में तीर्थ पुरोहित के संक्रमित होने के बाद इलाका सील किया गया, पर डाक्टर के संक्रमित होने के बाद एरिया को सील नहीं किया गया। डाक्टर के घर के सामने ही चाय की दुकान पर पुलिस कार्यालय का स्टाफ दिन भर चाय पीने जाता है। एरिया सील न होने पर चाय की दुकान से भी संक्रमण फैल सकता है।
................................
पति सिखाता है कराटे, जन्मदिन में शामिल हुई थी डाक्टर
मिर्जापुर। महिला डाक्टर ने जिस दिन कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया था। उस दिन वो मोहल्ले के एक घर पर बच्चे के जन्मदिन में शामिल हुई थी। डाक्टर ने बताया कि वह सरकारी आवास में ही रहती थी, पर वह जन्मदिन में के आयोजन में शामिल हुई थी। यही नहीं उनका पति सिटी क्लब में कराटे सिखाता है। इसमें प्रतिदिन 20 बच्चे कराटे सीखने आते है। लोगों को कहना है कि डाक्टर और उनके परिवार के संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन कर जांच की जानी चाहिए।
....................................................
वाराणसी से एक की रिपोर्ट आई पाजिटिव
मिर्जापुर। वाराणसी में जांच कराने वाले एक युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। कोरोना के प्रभारी डा. अजय ने बताया कि युवक का पता लालगंज ब्लाक बताया गया है। आशा को भेजा गया, पर उसका नाम पता अभी ट्रेस नहीं हुआ है। जो मोबाइल नंबर दिया गया है। वो लखनऊ का है। युवक का पता किया जा रहा है।
........................................
विंध्याचल में किया गया सैंनिटाइजेशन
विंध्याचल। तीर्थ पुरोहित परिवार संक्रमित होने पर उनके घर के आस-पास के क्षेत्र को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। लगभग 250 मीटर के दायरे में नगर पालिका प्रशासन द्वारा गुरुवार की सुबह सैनिटाइजर व कीटनाशक दवा का छिड़काव इत्यादि कार्य कराया गया। तीर्थ पुरोहित के संक्रमिक होने के बाद लगातार सैनिटाइजेशन और कीटनाशक दवा का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक पंकज श्रीवास्तव, सफाई नायक आशीष कुमार, संतलाल संजय नेहाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें