फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे चार अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डा. अवधेश सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे चार अस्पतालों को सील कर दिया।
विज्ञापन

रीवा निवासी विजय कुमार ने दो अगस्त को चुनार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सुंदर हॉस्पिटल सिकंदरपुर के चिकित्सक पर बिना सहमति के अपनी पत्नी के डिलेवरी के दौरान ऑपरेशन करने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिकंदरपुर स्थित सुंदर हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की। इस दौरान पाया कि बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

इसको सील कर दिया गया। इसके साथ ही बिक्सी चट्टी में बिना पंजीकरण के संचालित काव्या हॉस्पिटल, सृजन हॉस्पिटल एवं जनता हॉस्पिटल को सील किया गया।
टीम में सीएचसी के डॉ. राहुल कपूर, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी नवनीत सिंह, अनुज वर्मा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें