साइबर ठगी करने वालों ने ही फेंका था पासबुक, एटीएम व चेक
मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी करने वालों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। नामजद आरोपी चुनार क्षेत्र के भी थे। इस दौरान चुनार कोतवाली क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव के सामने कछवां-चुनार घाट राजमार्ग -74 पर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मिले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच की। जांच के बाद मामला साइबर ठगी करने वालों से जुड़ा। चुनार पुलिस ने सभी दस्तावेज देहात कोतवाली पुलिस को जांच के लिए दे दिए हैं। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि जो पासबुक, एटीएम और चेक मिला था। वह देहात कोतवाली में दर्ज साइबर ठगी मामले से संबंधित है।
थानाध्यक्ष चुनार विजय शंकर पटेल ने बताया कि मीनू सिंह ने तहरीर दिया है। जिसका पहले से ही पुलिस निरीक्षक केंद्रीय अपराध पुलिस स्टेशन (पूर्व डिविजन) बंगलुरु में मुकदमा दर्ज है। बंगलूरु पुलिस जांच कर रही है।