बदमाश की बाइक के साथ टीम।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस गोपालपुर के पास पहुंच कर असलहा तस्कर का इंतजार करने लगी। बाइक सवार असलहा तस्कर सुंदरम ने पुलिस को देखकर फायरिंग किया। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मार मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद किया है। घायल तस्कर को अस्पताल ले जाया गया है।
सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि असलहा तस्कर सुंदरम उपाध्याय जिले के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में असलहा की सप्लाई करता है। इसके ऊपर जीआरपी, पड़री, कछवां थाना में सात मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा।