फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार लुटेरों को दबोचा

Mon, 19 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में लूट के आरोपियों को पेश करती पुलिस ।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच व विंध्याचल पुलिस ने गैपुरा विंध्याचल मुख्य मार्ग पर पुराने पुलिस बूथ अकोढ़ी के पास शनिवार की रात नौ बजे हुई मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरोें को गिरफ्तार किया है। दबोचे गए लोग छह दिसंबर को विंध्याचल से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार के आरोपी हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई कार समेत दो कार, तीन तमंचा, कारतूस बरामद किया है। सभी के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने यह खुलासा रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। 
विज्ञापन


एसपी  ने बताया कि पांच दिसंबर को प्रभु नारायण विश्वकर्मा निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मिर्जापुर हाल पता नैनी इलाहाबाद, रमेश चंद्र द्विवेदी निवासी खजुरी खुर्द कोरांव इलाहाबाद, अनिल पुष्कर निवासी सराय वीका थाना पवारा जनपद जौनपुर तथा अवधेश बिंद निवासी गोसाईपुर विहरोज पुर थाना गोपीगंज भदोही बनारस के कैंट स्टेशन पहुंचे।  वहां प्रभु व रमेश ने वाराणसी के थाना मंडुआडीह क्षेत्र के सिंधोरिया कॉलोनी लहरतारा निवासी संगम श्रीवास्तव की स्विफ्ट डिजायर कार को 17 सौ रुपये में विंध्याचल के लिए बुक कराया। छह दिसंबर की सुबह पांच बजे प्रभु और रमेश गाड़ी चालक अनिल वर्मा के साथ विंध्याचल आए।

उनके पीछे उनके दो साथी अनिल पुष्कर  और अवधेश सेंट्राें कार से आए। आरोपी गाड़ी को अष्टभुजा ले गए। वहां पहले से मुख्य आरोपी अनिल पुष्कर मिला जिसे स्विफ्ट कार में बैठा कर गाड़ी को गैपुरा में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां निकल पड़े। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा विजयपुर रोड पर जैसे ही चालक कार लेकर पहुंचा तो सभी ने चालक को तमंचा सटाकर गाड़ी व मोबाइल लूट कर भाग गए। जानकारी होने पर एसपी सिटी आशुतोष शुक्ला और सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह, विंध्याचल थानाध्यक्ष अंजेय सिंह तथा क्राइम ब्रांच के अभिनव वर्मा व सर्विलांस टीम के अजय यादव को लगाया गया। टीम सुराग रसी में लगी थी कि शनिवार की रात सूचना मिली लूटी गई कार को आरोपी सोनभद्र लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी होते ही विंध्याचल के अकोढ़ी के पास घेराबंदी कर जांच की जा रही थी तभी एक कार आते हुए दिखाई दी। उसे रुकने का इशारा किया गया तो बदमाश पुलिस पर फायर करने लगे। हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने प्रभु, रमेश, अवधेश व अनिल पुष्कर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट गई स्विफ्ट समेत दो कारें व 315 बोर के तीन तमंचा व पांच कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें