फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद के उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन भाजपा, सपा समर्थित प्रत्याशियों सहित कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अंतिम दिन भी दो लोगों ने नामांकन पत्र लिया लेकिन नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन भाजपा समर्थित पूर्व सभासद सतीश केसरवानी के बेटे नितिन केसरवानी ने नामांकन किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला महामंत्री सी एल बिंद, स्वामी नाथ सिंह, गौरव उमर, रोहित त्रिपाठी मौजूद रहे। इसी प्रकार सपा के टिकट पर नागेंद्र तिवारी ने तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आशीष यादव, सुरेंद्र पटेल, परवेज खां आदि थे। इसी प्रकार दो निर्दलीय प्रत्याशी रवि व दाऊदयाल पाठक ने भी नामांकन किया। रिटर्निंग ऑफिसर डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि 10 पर्चे लिए गए थे जिनमें से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें