फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के दुर्गाजी पहाड़ी पर पेड़ पर छिपकर प्रेमी युगल व अन्य का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर छेड़खानी और धन उगाही करने के चार आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मोबाइल फोन, बाइक अन्य सामान बरामद किए गए।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी निवासी एक व्यक्ति ने दुर्गाजी पहाड़ी पर घूमते समय पैसा मांगने व जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ पांच अक्तूबर को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। छानबीन में पता चला कि दुर्गाजी पहाड़ी पर पेड़ों पर छिपकर वहां आने वाले प्रेमी युगल व अन्य लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर छेड़खानी और धन उगाही करने वाला गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने चार आरोपियों कमलेश पाल निवासी कूबा खुर्द, निशांत उर्फ गोलू जायसवाल निवासी टहुआ, लवकुश यादव निवासी सराय टेकौर व दिनेश शर्मा उर्फ नाटे निवासी टेकौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मिशन शक्ति के तहत चार आरोपियों को पकड़ा गया है। ये लोग दो साल से पहाड़ी पर सक्रिय रहे। जो पहाड़ी पर पेड़ों की ओट में छिपकर प्रेमी युगल व अन्य का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली करते रहे हैं। पैसा व गहना न मिलने मोबाइल छीनकर ऑनलाइन पेमेंट कराते हैं। छेड़खानी आदि भी करते हैं। लोकलाज के भय से लोग शिकायत नहीं करते हैं। एक व्यक्ति जो पत्नी के साथ गया था, उसने शिकायत की। पकड़े गये लोगों में कमलेश पाल गैंग लीडर है। कमलेश पाल व लवकुश यादव पहले भी इस मामले में जेल जा चुके है। इस मामले में चार अन्य का नाम सामने आया है। इसमें एक साथी मोबाइल चोरी में जेल में है। ये लोग चोरी, गांजा बेचने, तमंचा बेचने आदि में भी सक्रिय रहे हैं। दो मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद की गई है। दो साल के दौरान 30 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ ही पहाड़ पर पुलिस चौकी की स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें