फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोटारनाथ में चालीस हजार भक्तों ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड में अदवा नदी के मध्य टीले पर स्थित प्रसिद्ध कोटारनाथ शिव मंदिर पर पौष द्वादशी तिथि पर सोमवार को चालीस हजार से अधिक भक्तों ने शीश नवाकर भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया। मंदिर का कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई।
विज्ञापन

शिव भक्तों ने भगवान शिव तथा मां पार्वती को माला फूल, भांग, धतूरा एवं बेलपत्र चढ़ाकर दूध अथवा गंगाजल से जलाभिषेक किया। दर्शन पूजन के दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। दर्शन पूजन के पश्चात क्षेत्रीय तथा दूरदराज से आए भक्तों ने अदवा नदी के तट पर बाटी चोखा एवं पूड़ी सब्जी बनाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। दर्शनार्थियों ने मेले में लगी दुकानों से प्रसाद तथा सौंदर्य प्रसाधन आदि सामग्री की खरीददारी की। सीओ मंजरी राव ने मंगलवार को पूसी तेरस मेला के मद्देनजर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें