मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी नगर विधान सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक नटवां स्थित बसपा कार्यालय पर हुई। बैठक में बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 65 वें जन्म दिन को जन कल्याणकारी दिवस के रुप में मनाए जाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम की समीक्षा करते मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी भगवान दास सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से धूमधाम के साथ मनाए जाने का आह्वान किया। जिला सचिव/प्रभारी सद्दाम राइन ने कहा समस्त कार्यकर्ता अभी से जी जान से तैयारी में जुट जाएं। बैठक में बसपा के पूर्व नगर विधान सभा उम्मीदवार रहे मो.परवेज खान, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गौतम, राजेश राज, जगदीश सोनकर, सतीश पटेल, दीपक सिंह, पियूष तिवारी, मनोज कुमार, हीरा खान, कृपा पटेल, अछैवर बिंद, रोहित टंडन, सुरेश केशरी, संतोष त्यागी आदि उपस्थित रहे।