पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. एडवोकेट बुद्धिमान त्रिपाठी।-सोशल मीडिया।
हलिया। ब्लॉक के पूर्व प्रमुख एडवोकेट बुद्धिमान त्रिपाठी (92) का बुधवार देर शाम हलिया स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कुछ दिनों पहले से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्लॉक प्रमुख रहते हुए बुद्धिमान त्रिपाठी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों ने शोक जताया। शोक व्यक्त करने वालों में राम आसरे शुक्ल, जगदीश मिश्रा, गुलाब तिवारी, संजय सिंह, अरुण मिश्रा, सुरेश दुबे और शिव बाबू सेठ समेत कई लोग शामिल रहे। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी।