फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य योजना बनाने के लिए पांच सदस्यीय टीम का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर को खोलने को लेकर कवायद जारी है। मंगलवार को प्रांगण की छत पर श्री विंध्य पंडा समाज समिति के पदाधिकारियों की बैठक में व्यवस्थापिका समिति ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया । जो 48 घंटे के भीतर मंदिर की अच्छी व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार कर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी को सौंपेगी। जिसके बाद श्री विंध्य पंडा समाज जिला प्रशासन के समक्ष कार्य योजना रख तत्काल मंदिर खोलने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन ने विगत 8 जून को पंडा समाज संग बैठक में मंदिर खोलने को लेकर कार्ययोजना मांगी थी। लेकिन इसके बाद एक तीर्थ पुरोहित के संक्रमित होने ये बैठक को टाल दी गई। मंगलवार को पंडा समाज के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर पांच सदस्यीय टीम का गठन किया। जो 48 घंटे के अंदर अपनी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेगी। इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, उपाध्यक्ष पहलाद मिश्रा, व्यवस्थापक प्रमुख गुंजन मिश्रा, प्रशांत द्विवेदी, गौतम द्विवेदी, शनि पाठक, प्रभजन द्विवेदी, आदि शामिल रहे।
श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंदिर को खोलने के लिए 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जो अपनी कार्य योजना 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा मंदिर पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। जिन यात्रियों के साथ पुरोहित होंगे वे ही माता का दर्शन करा पाएंगे। अध्यक्ष ने कहा सामान्य तरीके से आने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी और सुगम पूर्वक व्यवस्था की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर का कपाट और झांकी एक साथ खोली जाएगी।
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज व्यवस्थापिका समिति के बैठक में पांच सदस्यीय टीम का गठन व अच्छी कार्य योजना बनाने के लिए पांच लोगों को शामिल किया गया है। जिनमें रघुवर उपाध्याय, शनि दत्त पाठक, गौतम द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी व लाल बहादुर गिरी को सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें