इधर, साथी के पास न आने पर विदेशियों को लेकर वाराणसी एयरपोर्ट जा रहे चालक विदेशी नागरिक के साथ यातायात व्यवस्था में लगी पुलिस को साथी के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद नटवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ लापता विदेशी को तलाश करने निकल पड़े।
मार्ग के दोनों ओर पुलिस विदेशी को तलाशने लगी। रात को घंटो मशक्कत के बाद सड़क किनारे चील्ह तिराहा पर विदेशी सैलानी बैठा मिला। जिसे उसके साथी से मिलवाकर वाराणसी रवाना किया गया।
नटवा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लघुशंका के लिए उतरा विदेशी लापता हो गया था। तीन घंटे मशक्कत के बाद चील्ह तिराहा से उसे बरामद किया गया। उसे साथी से मिलाकर वाराणसी एयरपोर्ट रवाना किया गया।