फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विदेशी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के दर पर टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। प्रयागराज महाकुंभ से बुधवार को विदेशी श्रद्धालुओं का दल विंध्यधाम पहुंचा। सुबह स्विट्जरलैंड और रूस के 80 श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाकर दर्शन-पूजन किया। सभी श्रद्धालु यहां काशी विश्वनाथ के दर्शन के वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन

दल 70 स्वीट्जरलैंड और 10 रूस के श्रद्धालु शामिल थे। इसके अलावा जर्मनी के दस श्रद्धालुओं ने भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
इस दौरान आईजी आरपी सिंह और मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी से उन्होंने सुगम दर्शन कराने का अनुरोध किया। इस पर आईजी ने मंदिर के सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा को बुलाकर उन्हें दर्शन कराने का निर्देश दिया। विदेशी मेहमानों ने बताया कि महाकुंभ में स्नान करने के बाद वह यहां पहुंचे हैं। इसके बाद वह काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें