फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के इस जिले में पहली बार संगीत के जरिए होगा इलाज, इस दिन चिकित्सकों की टीम करेगी स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 12 Jun 2025 09:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 15 जून को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसमें आरोग्य भारती के चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्कार भारती की ओर से संगीत के रागों के माध्यम से मरीजों के इलाज के लिए सांगीतिक चिकित्सकीय संगोष्ठी संगीतोपचार का आयोजन 15 जून को होगा। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में शाम छह बजे से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के संगीत साधक शामिल होंगे।

विज्ञापन


संस्कार भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम में बिना दवा के संगीत के माध्यम से मरीजों को ठीक करने का प्रयोग जिले में प्रथम बार किया जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना होगा। 

आरोग्य भारती के चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। दो हफ्ते बाद फिर से चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य में हुए परिवर्तनों की जांच करेगी। मरीजों के स्वस्थ होने तक यह क्रम जारी रहेगा। 
विज्ञापन


वर्तमान सत्र में मानसिक तनाव और अनिद्रा पर प्रयोग किया जाएगा। बैठक में रेखा गौड़, अश्वनी पांडेय, सुरेश मौर्य, प्रांतीय मंत्री सुधीर पांडेय, रमेश, संतोष तिवारी एवं सोमेश्वरपति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें