फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य गोदाम व रोडवेज जलमग्न

Wed, 28 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
खाद्य गोदाम जलमग्न
विज्ञापन

विज्ञापन
पथरहिया स्थित खाद्य विभाग का गोदाम बरसात होने से जल मग्न हो गया है। जल जमाव होने से कोटेदारों को पीडीएस अनाज के वितरण में परेशानी होगी। जल जमाव के कारण ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन अक्सर पानी में फंस जा रहे हैं। वहीं अनाज की ढुलाई करने वाले मजदूरों को अनाज रखने में भी परेशानी होती है। बावजूद इसके आज तक जिला प्रशासन ने विगत कई वर्षों से हो रही परेशानी से निजात के लिए कोई समाधान नहीं किया। इसी प्रकार रोडवेज परिसर में भी मंगलवार को बारिश के बाद जल जमाव हो गया है। जिससे यात्रियों को परिसर में आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।


सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन कार्डधारकों को अनाज का वितरण कोटेदारों द्वारा किया जाता है। कोटेदारों को वितरण के लिए अनाज और चीनी खाद्य विभाग के गोदामों से दिया जाता है। पथरहिया स्थित खाद्य विभाग के गोदाम सड़क से नीचे होने के कारण बरसात के बाद पानी जमा हो जाता है। जिससे अनाज की निकासी के दौरान कोटेदारों और ढुलाई करने वाले मजदूरों का काफी परेशानी होती है। वहीं बरसात के दौरान अनाज और चीनी भीगने से बहुत नुकसान भी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग द्वारा कई बार जिला प्रशासन को जल निकासी की समस्या के निजात दिलाने के लिए पत्र लिखा गया है, बावजूद इसके आज कई वर्षों बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात होने के बाद खाद्य विभाग के गोदाम में जल जमाव हो जाता है और समस्याओं के बीच कोटेदारों को अनाज की निकासी होती है। इन दिनों गोदाम में पानी भरने से अनाज कोटेदारों के यहां भेजने में परेशान हो रही है। रोडवेज में जलभराव से यात्री परेशान हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें