धौरुपुर स्थित स्मार्ट किड्स में राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलते बच्चे।
- फोटो : mirzapur
रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धौरुपुर स्थित दक्षिणामूर्ति पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण संग बच्चों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण के नृत्य नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि होली हुड़दंग के साथ सतर्कता का भी त्योहार है और रंग मुहब्बत की चीज है, क्योंकि यह कोमल होती है।
होली के महत्व को फूलों से रेखांकित करते हुए यह दर्शाया गया कि जिस तरह राधा और कृष्ण ने दुनियां को प्यार व मुहब्बत का संदेश दिया, उसी तरह से दुनिया के प्रति निच्छल भाव से समर्पित रहने का महत्व भी रेखांकित किया गया।
होली के भावों की नृत्य नाटिका द्वारा बताया गया कि होली ठीक उसी तरह से कोमलता का त्योहार है, जिस तरह से पारिवारिक संबंध कोमलता से जुड़े होने के बावजूद अत्यधिक सशक्त हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला सहित प्रतिभा, संगीता, हंस कुमार, शानू शुक्ला, सुमन धारिणी, शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।