फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पित कोषाध्यक्ष, संदीप बने महामंत्री

Mon, 10 Aug 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को भरूहना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट    में हुई। जिसमें एसोसिएशन के कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

 बैठक में अनुदेेशकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में अर्पित श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार को महामंत्री मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार दूबे ने बताया कार्यकारिणी का गठन अनुदेशकों की सर्वसम्मति से  किया गया है।

जिसमें विजय शंकर गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, विकास कुमार को जिला सचिव, विनय यादव को जिला महासचिव, सूरज पटेल को जिला संगठन मंत्री,  रामध्यान सिंह को विशेष सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन


 बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के माध्यम से अनुदेशकों की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन संचालन में किसी भी प्रकार की तानाशाही नहीं चलेगी।

 संगठन संचालन में सभी अनुदेशकों के विचारों का सम्मान किया जाएगा। अनुदेशकों के साथ विचार विमर्श के बाद ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

बैठक में अनुदेशकों का नवीनीकरण आजतक नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीएसए कार्यालय की हीलाहवाली के कारण नवीनीकरण नहीं हो सका है।

बैठक के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग किया कि अनुदेशकों का तत्काल नवीनीकरण किया। नवीनीकरण नहीं होने पर अनुदेशक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 एसोसिएशन अनुदेशकों के हितों की अनदेखी कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रशांत सिंह, संजय सिंह और रामजी यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन श्याम सुंदर गुप्ता ने किया।
 
बैठक में वेद प्रकाश, भानु आर्या, अश्वनी, हरिशंकर, दीपक राम सिंह, पवन कुमार, धर्मजीत, सुनील भारती, सपना, मीना पटेल, उपासना, माया, सीमा, गुड़िया, विमला, प्रियंका, सुमन आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें