जिला प्रशासन के लाख कवायद के बाद गंगा में नाव के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है।
गंगा का जलस्तर थोड़ा घटते ही छोटी-बड़ी नावों का संचालन बे-रोकटोक चालू हो गया है।
कोई छोटी नाव लेकर बीच मजझार में जाकर नौका विहार कर रहा है तो कोई नाविक नाव पर सवारियों को बैठाकर इस पार से उस पार करने में मशगूल हैं।
प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी नावों के संचालन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है ।