फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी में पांच वर्ष की जेल

Tue, 04 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट देवकांत शुक्ला ने बच्चा चुराने का आरोप सिद्ध होने पर सोमवार को सुनवाई के दौरान आरोपी वृद्ध महिला को पांच वर्ष की कड़ी कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित करते हुए महिला को जेल भेज दिया। 
अभियोजन अनुसार कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज निवासिनी एवं वादिनी मुकदमा श्याम देवी ने सात मई 2013 को अपने घर पर बहू भोज का आयोजन किया था। जिसमें उसके बहन की लड़की रिंकी यादव अपने बच्चे के साथ आई थी। रात करीब 11 बजे रिंकी सो रही थी इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र की महुवरिया निवासिनी शोभा गुप्ता उसके नौ माह के बच्चे को चुराकर भाग गई थी। जिसकी सूचना वादिनी ने कटरा कोतवाली पुलिस दिया था। पुलिस ने छानबीन करते हुए महुवरिया के तहसील रोड निवासिनी शोभा गुप्ता के पास से चोरी हुए बच्चे को बरामद कर उसके खिलाफ  मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में दिया था। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश यादव ने छह गवाह प्रस्तुत कराया। जिसकी सुनवाई न्यायालय ने सोमवार को किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओ की दलील, पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य, गवाहों के बयान के आधार पर कोर्ट ने शोभा गुप्ता का दोषसिद्ध पाते हुए पांच वर्ष की कड़ी कैद की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये के अर्थदंड से लगाया है। सजा सुनाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें