फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में नहीं रुकेंगी पांच ट्रेनें, श्रद्धालु होंगे परेशान

Tue, 28 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, उरई रेलवे स्टेशन - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
रेल प्रशासन ने इस बार नवरात्र में रूकने वाली पांच महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल में नहीं दिया है। जिससे नई दिल्ली समेत राजस्थान व हावड़ा तथा पुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन के इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी बल्कि विंध्याचल के दर्शन पूजन पर भी असर पड़ेगा। 

बता दे कि हर वर्ष नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर दस अतिरिक्त महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव दिया जाता था। लेकिन इस बार रेल प्रशासन ने पांच महत्वपूर्ण ट्रेन पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, भागलपुर मुंबई एलटीटी एक्स्प्रेस तथा वाराणसी दादर एक्सप्रेस का ठहराव देने से मना कर दिया है। रेल प्रशासन की माने तो विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव देने से इनकी अरनिंग में कोई इजाफा नहीं हो रहा था जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अबकी छह अतिरिक्ति ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल स्टेशन पर दिया है। 29 मार्च से 11 अप्रैल तक रूकने वाली ट्रेनों से दूर दराज से आने वाले यात्री मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने विंध्याचल आराम से आ सके। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 29 मार्च से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को को देखते हुए रेल प्रशासन ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन 2296 संघमित्रा, 4055 बह्मपुत्रा मेल 2335  भागलपुर लोकमान्य तिलक स्टेशन मुंबई, 5646 गुवाहाटी से लोकमान्य तिलक, 5648 गुवाहाटी से मुंबई भीटी, 2335 भागलपुर से मुंबई शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें