इस संबंध में राजगढ़ के सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा ने बताया कि खेत में व पुआल पर उगने वाले सभी मशरूम अच्छे नहीं होते। छता युक्त एवं जिसके नीचे पीला व काला परत होता है। वह मशरूम जहरीला होता है। इसलिए ग्रामीणों से अनुरोध है, कि खेत में या पुआल के पास उगे हुए मशरूम को न खाएं। वह जानलेवा हो सकता है। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत केसरवानी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।