फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये गलती: मिर्जापुर में मशरूम खाने से बीमार हुए पांच लोग, सभी की हालत गंभीर; इलाज जारी

Fri, 04 Jul 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में जहरीला मशरूम खाने से पांच लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बीमार महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में बृहस्पतिवार की रात में खेत में उगा हुआ जहरीला मशरूम एक परिवार के लोगों ने खा लिया। देर रात परिवार के लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। सभी पांच लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी दुआसी खेत में उगा जहरीला मशरूम बृहस्पतिवार की शाम को घर ले आई। रात में सब्जी के रूप में पकाया। इस दौरान घर के पांच सदस्यों ने मशरूम खा लिया। देर रात एक- एक कर सभी बीमार होने लगे। 

दुआसी (38), पूर्णिमा (6), बाबी (16), ज्योति (10), बिमला (18) को उल्टी दस्त होने लगी। धीरे- धीरे सभी की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: हथियार बरामदगी के लिए बदमाश को ले गई थी पुलिस, आरोपी ने कर दी फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Trending Videos
विज्ञापन

मशरूम खाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान  

इस संबंध में राजगढ़ के सहायक खंड विकास अधिकारी कृषि संतोष कुशवाहा ने बताया कि खेत में व पुआल पर उगने वाले सभी मशरूम अच्छे नहीं होते। छता युक्त एवं जिसके नीचे पीला व काला परत होता है। वह मशरूम जहरीला होता है। इसलिए ग्रामीणों से अनुरोध है, कि खेत में या पुआल के पास उगे हुए मशरूम को न खाएं। वह जानलेवा हो सकता है। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत केसरवानी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें