मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न थानों में मिशन शक्ति एंटी रोमियो पुलिस टीम की ओर से जनपद में सात मामले दर्ज किए। पांच शोहदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कटरा पुुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त 60 स्थानों पर जन चौपाल लगाए गए।
ट्रेन से महिला का बैग छीनकर भागा युवक
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन गैपुरा के पास दानापुर एक्सप्रेस से एक महिला का बैग छीनकर भागने के आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गैपुरा के पास ट्रेन के पहुंचने पर युवक बैग छीनकर भाग गया। मामले में आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी ने इस तरह की घटना से इंकार किया है।