फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच लाख भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। महाकुंभ के पलट प्रवाह की वजह से दो दिन बाद फिर से आस्थावानों का रेला उमड़ रहा है। रविवार को भोर से रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर बंद होने तक पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

विंध्याचल में गंगा घाटों से लेकर गलियों, सड़कों और मंदिर तक भोर से ही रेला उमड़ने लगा था। गंगा में डुबकी लगाने के बाद माता के दर्शन-पूजन के लिए होड़ लगी रही। मंदिर परिसर में घंटा, शंख, नगाड़े एवं जयकारे गूंजते रहे। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु माता के भव्य स्वरूप के दर्शन सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान सड़कों और गलियों में चारों तरफ भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। इसके अलावा पहाड़ पर विराजमान काली मां और अष्टभुजा मंदिर में भी लंबी कतारें लगी रहीं। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें