फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले कोरोना संक्रमित, 12 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 161वें दिन बुधवर को पांच कोरोना संक्रमित मिले। 12 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच पाजिटिव मिलने पर कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 257 तक पहुंच गई। अब तक तीन हजार 64 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 42 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस 151 है। 11 मरीज आइसोलेशन और 53 होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को दो हजार 227 की रिपोर्ट आई। पांच पाजिटिव मिले है। इसमें गोटवां कछवां से एक पुरुष, बजहां कछवां एक पुरुष, महमुदपुर अहरौरा निवासी एक पुरुष, पुरानी दशमी निवासी एक पुरुष बरजीवनपुर चुनार निवासी एक पुरुष है। चार महिला समेत 12 के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 22 हजार 667 का सैंपल लिया जा चुका है। दो लाख 20 हजार 143 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 224 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 28 हजार 478 की एंटीजेेन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 58 हाट स्पाट है। इसमें 43 ग्रामीण और 15 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें