फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 70 साल तक मछुवा समाज को शिक्षा से वंचित रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बृहस्पतिवार को संविधान अधिकार यात्रा लेकर अष्टभुजा स्थित गेस्ट हाउस से सोनभद्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज के शोषण के लिए वह लोग जिम्मेदार हैं, जिन्हें हमने 70 साल तक सत्ता सौंपी थी। उन लोगों ने मछुवा समाज को शिक्षा समेत तमाम अधिकारों से साजिश के तहत वंचित रखा।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. संजय निषाद ने कहा कि वह समाज के लोगों को जगाने के लिए निकले हैं। हमारी नाराजगी उनसे है, जिन्हें 70 साल राज करने का मौका दिया।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने कानून बनाकर फिशरमैन को लाभ नहीं दिया। उनके अधिकारों का हनन किया गया। उन्होंने कहा कि अब निषाद समाज एक टोपी और एक पार्टी के लिए संघर्ष करेगा। वोट की चोट से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। हम मोदी को ताकत देना चाहते हैं। कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष सब एक हैं।
इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नजर बनाए हुए हैं। कार्रवाई किया जा रहा है। कहा कि रणनीति समय के हिसाब से होती है। आगे इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
हमारी सरकार ने आतंकवाद पर रोकने का काम किया है। यह हमला धोखे से किया गया है। उन्होंने सिंधु जल समझौते को रद्द करना समय की जरूरत बताई। कहा कि मानवता के नाते पाकिस्तान को जल दिया जा रहा था, जो मानवता को नहीं समझता।
उन्होंने कहा कि केवल एक समाज को ही आरक्षण का लाभ मिला। इससे मछुआ समाज आज भी हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। बताया कि सहारनपुर से सोनभद्र तक यात्रा पहुंच रही है। यात्रा के 134 दिन हो चुके हैं। यात्रा के अष्टभुजा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद वह सोनभद्र रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें