फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मछली मारते समय गंगा में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के धनही गांव निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ बुधवार की रात चंडिका घाट पर गंगा में मछली मारने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

धनही गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ मोनू सिंह (30) अपने साथियों के साथ बुधवार की रात मछली मारने क्षेत्र स्थित चंडिका घाट गया था। मछली मारते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया साथियों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने युवक की तलाश करने के लिए गोताखोरों को बुलाया। बृहस्पतिवार की शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष पड़री दयाशंकर ओझा ने बताया कि मछली मारते समय युवक गंगा में डूब गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें