उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाए जाने पर पहली बार जिले में आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने गुलाब चंद यादव उर्फ मुन्नी यादव का जोरदार स्वागत किया। उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मुन्नी यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उसे पूरा किया है। सीएम ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसके विकास के बारे में उन्होंने नहीं सोचा हो।
बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिर्जापुर में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए दर्जनों पावर हाउस बनवा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाए भी बेहतर की है। मत्स्य विकास निगम के अंतर्गत प्रदेश में कुल 26 जलाशय है। जिसमें मछली पालन, बीज उत्पादन, हैचरी आदि कार्य हेतु किसानों एवं बेरोजगारों को प्रोत्साहित करना एवं बिक्री आदि के लिए व्यवस्था कराएंगे।
इस दौरान मौजूद बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने काफी काम किया है। जिले में इंजीनिरिंग कालेज को दोबारा देकर 25 करोड़ का बजट भी मुहैया करा दिया है। पर्यटन स्थल का विकास किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, डा. अरविंद श्रीवास्तव, चुनार विधायक जगतंबा पटेल, पंाचों विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण, स्वामी शरण मौजूद रहे।