मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक और कार्रवाई न करने वाले जिगना थाने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
युवती ने बताया कि वह 14 फरवरी 2020 को अपने भाई की पुत्री की छेकईया के लिए पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव जा रही थी। रास्ते में आमघाट रेलवे फाटक में मरमप्मत कार्य के चलते आवागमन बाधित था तो वह अन्य सवारियों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। तभी उसका पड़ोसी आया और मायके में छोड़ने की बात कहा। वह उसके बाइक पर बैठ गई। आगे जाकर रास्ते में उसका कोई परिचित मिला। तो उसे भी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उन लोगों ने कोल्ड्रिंक खरीदा। मौका देखकर उसमें कुछ मिला दिया। कोल्ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश होने लगी। दोनों उसे बालनाथ पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। एक ने वीडियो बनाया। धमकी देकर मायके छोड़ा। जब मैं ससुराल आई तो संबंध बनाने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी देता। वीडियो वायरल करने पर मैने थाने में तहरीर दिया तो उस समय के दरोगा ने डांट कर मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसके भाई ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे डराया। युवती ने मांग किया कि दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपी और कार्रवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।