सीखड़। स्थानीय विकास खंड के लालपुर ग्राम सभा में पंचायत भवन निर्माण के लिए तहसीलदार चुनार नूपुर सिं0 ने मंगलवार को भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित सुनील मिश्रा, पंडित भोलू की ओर से संयुक्तरुप से कराया गया। उक्त अवसर पर संदीप सिंह प्रदेश सचिव अपनादल, प्रधान सुलखना देवी प्रतूिनिधि छेदी सिंह, शिव सभा त्रिपाठी, ललिता मौर्य, रतन पांडेय आदि उपस्थित रहे।