फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मड़िहान का अच्छा प्रदर्शन समय से पहले प्रथम चरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मड़िहान तहसील ने निर्धारित समय सीमा से दो सप्ताह पहले कार्य पूरा कर उपलब्धि हासिल की है। तहसील के अंतर्गत आने वाले राजगढ़ ब्लाॅक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पटेहरा ब्लाॅक दूसरे स्थान पर रहा।
तहसील प्रशासन के कर्मचारियों की कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय की पूरे जिले में सराहना हो रही है। जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में 22 मई से शुरू हुआ प्रथम चरण का कार्य 20 जून की निर्धारित तिथि से पहले ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत मड़िहान के 207 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में 34 सुपरवाइजर और 202 प्रगणकों की तैनाती की गई थी। फील्ड अफसर के रूप में एआरपी अशोक सिंह, सहायक अध्यापक अभिषेक सिंह और अमित विश्वकर्मा ने प्रगणकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर कार्य को गति प्रदान की।
विज्ञापन

संचालन नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा और अपर चार्ज अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। बीईओ राजगढ़ संजय यादव के निर्देशन में शिक्षकों की टीम ने भीषण गर्मी के बाद भी घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य को सफल बनाया। संजय यादव ने कहा कि पूरी टीम ने समर्पण और मेहनत से कार्य कर राजगढ़ का नाम जनपद में रोशन किया है।
महिला शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की। विषम परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई।
तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय ने प्रथम चरण की सफलता पर सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें