यम द्वितीया को चित्रगुप्त सभा की ओर से रंगभरो, निबंध, काव्य लेखन, चित्रकला तथा ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग भरो में हर्षित श्रीवास्तव, निबंध लेखन में श्रीमेई श्रीवास्तव, काव्य लेखन में अंशिका श्रीवास्तव, चित्रकला में आदेश श्रीवास्तव और ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगिता में पंखुड़ी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सचिव सुधांशु अस्थाना ने बताया कि रंग भरो प्रतियोगिता में दिव्यांशी द्वितीय व पुनीत तृतीय, निबंध लेखन में शाम्भवी द्वितीय व पाश्वी तृतीय, काव्य लेखन में हर्षित द्वितीय व यशिका तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में अर्पिता सिन्हा द्वितीय और अनुष्का तृतीय, ग्रिटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अनुष्का द्वितीय और आदेश श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में चित्रांग परिवार के लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बच्चियों ने हाथों पर मनोहारी मेंहदी रचाया। इस दौरान दिलीप श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, शक्ति श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, प्रशांत अस्थाना, रजत सिन्हा आदि शामिल रहे।