फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पकड़े गए नौ नकलची

Fri, 20 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का महासमर गुरुवार से हिंदी की परीक्षा से आरंभ हो गया।
विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा के लाख कवायद के बावजूद जिले में पहले दिन नौ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। जबकि अन्य क्षेत्रों में जिला प्रशासन की सख्ती के चलते नकल माफियाओं की पहले दिन नहीं चली।
विज्ञापन


जिसके चलते परीक्षा के पहले दिन मिर्जापुर में 5677 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा छोड़ दिया।

वहीं कुछ परीक्षा केंद्रों पर परिषदीय विद्यालयों के बनाए गए कक्ष निरीक्षकों के नहीं पहुंचने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
बोर्ड परीक्षा के महासमर के पहले दिन मंडलीय सचल दल के प्रभारी और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता संतोष कुमार ने छानबे में तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा।

उन्होंने पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में मानमाधव इंटर कालेज में एक परीक्षार्थी को तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज एक और चंद्रशेखर इंटर कालेज गौरा में भी एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन


इसी प्रकार हाईस्कूल की परीक्षा में बसंत इंटर कालेज में एक और मौनी स्वामी इंटर कालेज में आंतरिक उड़ाका दल ने दो परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा।

डीआईओएस मुहम्मद इब्राहिम ने दूसरी पाली में बीडी सिंह इंटर कालेज पखवैया में दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें