काशी हिंदू विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार को अंर्तविश्वविद्यालयीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अनुप्रिया पटेल ने मालवीयजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उद्घाटन मैच डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय ने 2-0 से जीता।
प्रतियोगिता सांसद ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच पूर्वांचल विश्विद्यालय और डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के बीच खेला गया।
जिसमें डिब्रूगढ़ विश्वविलद्यालय आसाम ने 2-0 से पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर जीत दर्ज की। सांसद ने महिला खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ियो को आगे बढ़ने में हर संभव मदद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण किया जा सकता है। प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की कुल 18 महिला टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
जिनमें बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, संबलपुर विश्वविद्यालय, केआईटीआई भुवनेश्वर, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एलएन मिथिला विश्वविद्यालय, पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रांची, पं. बंगाल राज्य विश्वविद्यालय, अवधेश प्रताप सिंह रीवा विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू विश्वविद्यालय है।
प्रतियोगिता में स्वागत भाषण कोर ग्रुप चेयरमैन प्रो. रवि प्रताप सिंह ने किया। आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सचिव आरएन सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गुरु प्रताप सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रो. एमएम पाल, विशेष कार्याधिकारी प्रो. राम प्रताप सिंह, डां. धीरेंद्र तिवारी, डा राजीव सिंह, डा. किरन दामले, डा कृष्ण कांत, सुनील आदि रहे।