फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूकबधिर दंपती के कच्चे मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मूकबधिर दंपती के कच्चे मकान में लगी आग
विज्ञापन

नोनार गांव में हुआ हादसा, गृहस्थी के सामान जले
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरवां। क्षेत्र के नोनार गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मूकबधिर दंपती के कच्चे मकान में आग लग गई। अलाव से निकली चिंगारी से लगी आग ने घर गृहस्थी का सामान जला डाला।
विज्ञापन

नोनार गांव निवासी गुलाब बियार अपनी पत्नी राधिका देवी के साथ बृहस्पतिवार की देर रात भोजन करने के बाद मकान मे सोया था। मकान के बगल के मड़हे के पास अलाव जलाया गया था। आधी रात के बाद अलाव की चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मकान को अपनी जद में ले लिया। गृहस्वामी और जुटे पड़ोसियों ने मड़हे में बंधे चार पशुओं को खोल कर बाहर निकाला। मकान में रखा चावल, गेहूं, चारपाई, बिस्तर, कंबल, रजाई, बर्तन, कपड़ा और तीन हजार रुपये नगद सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दंपती मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का आकलन कर क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें