फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी आग, एक घंटे के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

विज्ञापन
कछवां की डीह ​स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी आग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
कछवां के डीह में स्थित है नगर पंचायत का आरसीसी, मिर्जापुर से 20 किमी दूर पहुंचा अग्निशमन दल
विज्ञापन

कछवां। कस्बा चौकी क्षेत्र के डीह स्थित नगर पंचायत के आरआरसी (कूड़ा निस्तारण केंद्र) में मंगलवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आंधी के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना देने के एक घंटे बाद 20 किमी दूर मिर्जापुर से चलकर अग्निशमन दल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के आरआरसी में कूड़े के निस्तारण के लिए करीब एक सप्ताह पूर्व आग लगाई गई थी। जो अंदर ही अंदर सुलग रही थी। मंगलवार शाम अचानक तेज हवा चलने से आग फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के किसानों ने तत्काल नगर पंचायत के सफाई नायक और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दर्जनों कर्मचारियों के साथ सफाई नायक योगेंद्र राम पानी के टैंकर के साथ पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किए। हालांकि तेज हवा से एक ओर आग बुझती तो दूसरी ओर फिर भड़क उठती। आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। चौकी प्रभारी विनय कुमार दूबे भी पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब तक नगर पंचायत के पानी टैंकर से बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें