कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबेटोला स्थित इलेक्ट्रानिक गोदाम में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। स्र
कटरा के चौबे टोला मोहल्ले में स्थित है गोदाम
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे टोला मोहल्ले में बुधवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में आग लग गई। इसमें एक करोड़ का सामान जल गया। आग लगने की जानकारी होने पर लोगों ने गोदाम मालिक, पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर संकरे रास्ता के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जिले के सभी गाड़ियों के साथ औराई से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग 1 करोड़ का नुकसान हुआ है। क्षेत्र के बेलतर निवासी अरुण अग्रवाल का चौबेटोला में गोदाम है। इसमें वोल्टास कंपनी का फ्रीज, कूलर और एसी रखा था। बुधवार की सुबह पौने 10 बजे के करीब गोदाम में आग लग गया। सवा 10 बजे के करीब गोदाम से धुंआ निकलता देख कर मोहल्ले के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान के मालिक अरुण अग्रवाल मौके पर पहुंच कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। पहले तीन गाड़ियो से आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर इलेक्ट्रॉनिक और प्लास्टिक का सामान होने से आग पर काबू पाने में समस्या हो रही थी। पीछे की ओर सकरा रास्ता होने से समस्या हुई। अग्निशमन अधिकारी अनिल प्रताप सरोज टीम के साथ आग पर काबू पाने में लगे रहे। मौके पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह पहुंचे। फायरब्रिगेड की टीम ने अदलहाट और लालगंज में मौजूद गाड़ी के साथ औराई से एक गाड़ी को मंगाया। तब जाकर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से अगल-बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए। गोदाम मालिक अरुण अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ का सामान जलकर राख हो गया।