फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार घरों और मड़हों में लगी आग 12 मवेशी मरे और गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/हलिया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को दो मड़हाें सहित चार घरों में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान राख गया। वहीं, मड़हे में बंधे 12 मवेशियों की जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे अधिकारी राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के डंगहर गांव में ढाई बजे दिन में एक मड़हे में आग लग गई। हवा के चलते आसपास के कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। सबसे पहले आग प्रभावती देवी के मडहे में लगी, जिसमें एक दर्जन मवेशी बंधे थे।
देखते ही देखते आग जय शंकर शर्मा, रामराज बिंद, राम चरन बिंद, राम सजीवन बिंद, मन्नू बिंद, खूटी माझी, नान्हक माझी, छोटेलाल बिंद, शर्मा तिवारी, राम कृष्ण तिवारी, कालू माझी, फूलादेवी, के रहायसी मडहा, कच्चा मकान, झोपडी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग से मड़हे में बंधे 12 मवेशी जलकर मर गए और गई झुलस गए है। पीड़ितों के अनुसार अनाज, भूसा, लकडी के साथ घर गृहस्थी के सामान के अलावा कई पेड जल गए। मौके पर खंड विकास अधिकारी रामपाल और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के दिघिया गांव में एक मड़हे और दो कच्चे घरों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले पूरा गृहस्थी राख हो गई।
गांव निवासी मुरली के मड़हे में आग लग गई मड़हे में रखा आटा-दाल, बिस्तर जलकर राख हो गया। आग पड़ोसी गोपी के मड़हे में पहुंच गई, जिससे भैंस झुलस गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें