स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटार गांव में शुक्रवार की सुबह कच्चे मकान में गैस चुल्हे पर खाना बनाते समय सिलिंडर की पाइप से लिकेज होने लगा। इससे मकान में आग लग गई। महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान कोटार विनोद सिंह को दी। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, तब तक गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
कोटार गांव निवासी रामतीरथ वर्मा के पुत्र की बरात बृहस्पतिवार को एक गांव में गई थी। बरात वापस लौटने पर घर में महिलाएं गैस वाले चुल्हे पर खाना बना रही थीं। अचानक चुल्हे से जुड़े गैस सिलिंडर की पाइप से लिकेज होने लगा। इससे उनके कच्चे मकान में आग लग गई। घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दिया गया है।