फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिरसी वन क्षेत्र में लगी आग, 50 बीघा में जंगल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। सिरसी वन क्षेत्र में गढ़वा गांव के इमली पोखर जंगल के कंपार्ट नंबर पांच में बुधवार को आग लग गई। आग से करीब 50 बीघे जंगल में लगे सागौन, खैर, कौहा, बांस आदि कीमती पेड़ तथा पौधे जल गए।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सोनौहा चकचूआ झरना के पास जंगल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग झाड़ियों के सहारे जंगल की ओर बढ़ती गई। इससे कुछ देर के लिए गजरिया-सोनौहा मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। आग की सूचना पर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी सिरसी गिरिराज गोवर्धन दास गिरी ने ग्रामीणों के साथ पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर करीब चार घंटे बाद आग पर काबू किया। इस बीच सागौन, खैर, कौहा, बांस समेत कई कीमती पेड़ और पौधे जल गए। ग्रामीण रमेश कुमार, अवधेश कुमार आदि ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद फायर ब्रिगेड के कार्यालय का फोन नहीं उठा। ग्रामीण भोला, अमरेश का कहना था कि अतिक्रमण करने वाले जोतने और बोने के चक्कर में झाड़-झंखाड़ काट कर उसे जला दे रहे हैं। इससे जंगलों में आग लग जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें