फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अविनाश सिंह ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित 131 मतदान कर्मियों को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने आगाह किया है कि 11 अप्रैल तक राजकीय इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित दिया जा रहा है। नगर के राजकीय इंटर कालेज में तीन दिनों से प्रशिक्षण चल रहा है। इस बीच काफी संख्या में कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो रहे हैं। प्रशिक्षण में न शामिल होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को शिफ्टवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक दिन में तीन शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को भी जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, बीएसए गौतम प्रसाद व अन्य ने कार्मिकों को प्रशिक्षित कर बैलेट बाक्स खोलने व बंद करने की जानकारी दी।
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के पास शनिवार को कर्मचारियों के प्रशिक्षण के कारण बड़ी संख्या में वाहन भी सड़क किनारे खड़े रहे। जिससे यातायात जाम की समस्या बनी रही। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें