फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट में चार मौत का मामला: मालिक समेत पांच के खिलाफ एफआईआर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Sep 2026 08:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले में क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मालिक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
यहां हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित एसएस रंजन क्रशर प्लांट पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे हुई ब्लास्टिंग से गिरे कमरे के मलबे में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई थी। शनिवार की देर रात पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर खदान मालिक मधुसूदन सिंह, क्रशर प्लांट मालिक शिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल, बारूद सप्लायर मनोज यादव और प्लांट के कर्मचारी विनोद पटेल और आनंद पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये है मामला
चुनार क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल की पत्नी नीलम सिंह के नाम से क्रशर प्लांट है। सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां निवासी सूर्यबली ने तहरीर देकर बताया कि उसके चचेरे भाई दुर्योधन विश्वकर्मा (34), गांव के अशोक गोंड (38), लालबहादुर बैगा (35) और राकेश गोंड (30) प्लांट पर काम करते थे। क्रशर प्लांट का डग और कमरा पहले से जर्जर व कमजोर थे। ब्लास्टिंग होने पर डग और कमरा ढह गए, जिससे कमरे में मौजूद दुर्योधन सहित चारों लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

लगाया ये आरोप
तहरीर में आरोप लगाया कि खदान मालिक मधुसूदन सिंह, बारूद सप्लायर मनोज यादव, क्रशर प्लांट के मालिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, कर्मचारी विनोद और आनंद पटेल निवासी सोनपुर भगौती देई थाना अहरौरा व कुछ अज्ञात की जानबूझकर की गई लापरवाही और सुरक्षा की अनदेखी से हादसा हुआ। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें