फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिंचाई विभाग में वित्तीय अनियमितता, वरिष्ठ सहायक लिपिक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-सिंचाई विभाग में फर्जी खातों में रकम भेजने और बिल-बाउचर में गड़बड़ी का आरोप, ऑडिट टीम की जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। फतहां स्थित सिंचाई विभाग में रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में मिर्जापुर नहर प्रखंड समेत अन्य डिवीजनों में धन के कथित दुरुपयोग के मामले में विभाग ने प्रथम दृष्टया वरिष्ठ सहायक लिपिक को जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच के दायरे में कई कर्मचारियों के आने का अंदेशा है।
बताया जा रहा है कि प्रयागराज से आई ऑडिट टीम की जांच में कथित तौर पर फर्जी खातों में रुपये भेजे जाने का मामला सामने आया है। कई खातों में संदिग्ध लेनदेन और फर्जी बिल-बाउचर से धन के दुरुपयोग के आरोप है। शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित वरिष्ठ सहायक लिपिक को निलंबित कर दिया है। फिलहाल ऑडिट टीम मामले की जांच कर रही है। जांच में वित्तीय अनियमितताओं की वास्तविक रकम, लेनदेन में शामिल लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत सामने आने पर प्रथम दृष्टया लिपिक जीतेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- एसएन शर्मा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें