मिर्जापुर। रेल प्रशासन द्वारा आगामी माघ मेला 2026 के लिए अनारक्षित गाड़ियों को स्नान दिन व एक दिन बाद का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि प्रयागराज से पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चलने वाली ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर होगा। ट्रेन तीन, चार, 15, 16, 18, 19, 23, 24 जनवरी और एक, दो, 15, 16 फरवरी को ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज से चलेगी तो विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा।