फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, चार को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से चार लोगों जेल भेज दिया। जेल जाने वाले पक्ष के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए उसके पक्ष से जेल भेजा है और दूसरे पक्ष के लोगों का शांति भंग में ही चालान किया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला मोहल्ले में जयप्रकाश उपाध्याय और राजपति सोनकर के बीच काफी समय से विवाद हो रहा है। बुधवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस मौके पर गई और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने एक पक्ष से राजपति सोनकर पुत्र स्व. मेवालाल, उषा पत्नी राजपति, काजल पुत्र राजपति, रुपा पुत्र स्व. राजाराम को जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक तो रात के समय घर की महिलाओं को थाने पर लेकर आई और विपक्षी का शांति भंग में चालान किया और उन लोगों को जेल भेज दिया। कटरा कोतवाल स्वामीनाथ प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष में पुराना विवाद है। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर दोनों पक्ष पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें