फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चों के विवाद में मारपीट, चाकू से हमले में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास सोमवार को रात में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। तीसरे पक्ष ने बीच-बचाव किया तो एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से एक घायल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास शिवम गिरी तथा विशाल मोदनवाल के बच्चों के बीच विवाद को लेकर सोमवार की रात करीब 11 बजे कहासुनी हो गई। इस दौरान चामुंडा देवी निवासी मोहित द्विवेदी घर से निकल कर शिवपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज के पास पहुंचे तो दो पक्षों में विवाद हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच एक पक्ष के शिवम गिरी, सुमित गिरी, सोनू उर्फ विशाल गिरी, विकास गिरी, संतु गिरी ने समझाने पहुंचे मोहित द्विवेदी (20) तथा मोहित मोदनवाल (18), विशाल मोदनवाल (21) पर चाकू से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद घायलों को सीएचसी विंध्याचल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने विशाल मोदनवाल को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मोहित द्विवेदी की तहरीर पर विंध्याचल पुलिस शिवम गिरी, सुमित गिरी, सोनू उर्फ विशाल गिरी, विकास गिरी और संतु गिरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद होने पर बीच-बचाव करने गए लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। तहरीर मिलने पर पांच लोगाें के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें