फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पचास हजार श्रद्धालुओं ने किए मां शीतला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ा धाम में आषाढ़ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी पर सोमवार को मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा। देर शाम तक लगभग पचास हजार से अधिक देवी भक्तों ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

सेवटी नदी में भोर से ही स्नान करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। भोर में मां की भव्य व पूजन किया। माता दरबार की ओर जाने वाली गलियों में नर, नारी और बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं।
घंटों परिश्रम के बाद श्रद्धालुओं ने मां के भव्य स्वरूप के दर्शन कर घर, परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंगलधारी मिश्रा ने बताया कि भोर मंगला आरती के बाद से देर शाम तक लगभग 50 हजार से अधिक देवी भक्तों ने दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने इस बीच माता के गीत गाए और मनोकामना पूरी होने के लिए विशेष रूप से मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें