फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 16 Aug 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत Mirzapur: नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

सार

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार दोपहर नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। पूरी बस धू-धूकर जल गई। 
विज्ञापन
आग लगने के बाद बस का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार दोपहर नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि आग देखते ही चालक ने बस रोक दी। यात्रियों ने खिड़की तोड़कर बस से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इसमें कई लोगों को हल्की चोटें आईं। पूरी बस धू-धूकर जल गई। आग लगने का कारण तेल की पाइप फटना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण एक बस बुक कर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। बुधवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन के बाद रीवा लौट रहे थे। दोपहर में ड्रमंडगंज घाटी चढ़ते समय बस के डीजल टैंक का पाइप फट जाने से अचानक बस में आग लग गई।

करीब 12 यात्री हुए चोटिल

धुआं और आग देखते ही बस सवार लोगों में दर्शनार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को रोक दिया। तीर्थयात्री जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों का शीशा तोड़कर एक दूसरे को बाहर निकालने लगे। कई यात्रियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर कूद कर जान बचाई। कुल 10 से 12 लोगों को हल्की चोटें आईं।

बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज, तहसीलदार फूलचंद यादव, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र सरोज और ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल लोगों को ड्रमंडगंज स्थित साधन सहकारी समिति परिसर पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने सभी तीर्थयात्रियों को पेयजल एवं नाश्ते की व्यवस्था कराई। एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज ने बताया कि नेपाल के काठमांडू दर्शन करने गए मध्यप्रदेश के सीधी जिला निवासी दर्शनार्थियों की बस में तेल के टैंक में लगी पाइप फटने गई। इससे आग लग गई थी। सभी दर्शनार्थी सुरक्षित हैं। सभी को वाहन से घर भिजवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें