फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गलत जीएसटी नीति के कारण महंगी हुई खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम आओ चलें गांव की ओर और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर कार्यक्रम नरायणपुर ब्लॉक के शिवशंकरी धाम मंडल, अदलहाट मंडल, टेडुआ मंडल में शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल ने कहा कि गांव में किसानों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रमुख रूप से खाद और महंगाई है, जो सरकार की गलत जीएसटी नीति के कारण बढ़ी है। विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद्र पांडेय ने कहा कि अहरौरा टोल टैक्स गलत तरीके से लगाकर लूटने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। अध्यक्षता हुब लाल सिंह व संचालन बृजेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में विनय कुमार सिंह, राकेश पटेल, इश्तियाक अंसारी, कैलाश प्रजापति, अशोक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें