फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवीगीत और कजरी से गूंजा विंध्य महोत्सव

विज्ञापन
विंध्य महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्य महोत्सव में चौथे दिन बृहस्पतिवार को पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने देवी गीत और कजरी सुनाया। सोनू कुमार, कमलेश कुमार के देवीगीत की प्रस्तुति पर श्रोता खूब झूमे। ओम प्रकाश श्रीवास्तव, लोकगायक संतोष कुमार, लोकगायिका सुनीता चौधरी, लोकगायक बबलू दीवाना, पांचू लाल, रविकिशन बावरा, लोकगायिका खुशबू तिवारी, लोकगायक अमित दूबे, शोभा उपाध्याय ने भी मां के आंगन में हाजिरी लगाई। सुंदर-मुंदर बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देवीगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रामलीला का मंचन किया। कलाकारों को विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सम्मानित किया। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें